पंजाब के कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut! सुबह 10 बजे से शाम तक बंद रहेगी बिजली

Long power cuts in store for many areas in Punjab! Electricity will remain off from 10 AM until the evening.

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य के कई इलाकों में बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए विभाग ने पहले ही शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुछ इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली बंद रहेगी।

श्री मुक्तसर साहिब में बिजली रहेगी बंद

श्री मुक्तसर साहिब में 66KV ग्रिड मलोट रोड से चलने वाले 11KV बलमगढ़ रोड फीडर के बाइफरकेशन का काम किया जा रहा है। इसके चलते आज नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11KV बलमगढ़ रोड और 11KV बस स्टैंड फीडर बंद रहेंगे।इस दौरान मलोट रोड के पास बस स्टैंड और अबोहर रोड के आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बटाला और कादियां में भी बिजली कट

वहीं, बटाला के वडाला ग्रंथियां 220KV सब स्टेशन से चलने वाली 66KV कादियां लाइन में 28 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान हाफ-ईयरली मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा।

इसके चलते 66KV सब स्टेशन कादियां से चलने वाले सभी कैटेगरी-1, UPS और AP फीडर बंद रहेंगे। इससे कादियां शहर और सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *