26/11 की बरसी पर मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ निशाने पर

मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय में स्थित मेयर कार्यालय और शहर के कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय में स्थित मेयर कार्यालय और शहर के कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की चेतावनी
ईमेल में शुक्रवार, 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी दी गई है। इस चेतावनी के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ईमेल में मुंबई के मेट्रो रेल नेटवर्क को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

मेयर और BMC कमिश्नर को भेजा गया ईमेल
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को संबोधित करते हुए भेजा गया है। इसमें शहर के कई महत्वपूर्ण ठिकानों का जिक्र किया गया है। 26/11 हमलों की बरसी पर इस तरह की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक बार फिर चुनौती खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *