जालंधर के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पावरकॉम की ओर से बिजली लाइनों की मरम्मत और तकनीकी रखरखाव के चलते गुरुवार को 4 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
पावरकॉम के मुताबिक, 66 केवी कोट सदीक सब-स्टेशन में मरम्मत का काम किया जाना है। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस बिजली कट का असर शहर की कई कॉलोनियों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलेगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में कोट सदीक, काला संघिया रोड, बस्ती शेख, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी और गुरु नानक नगर शामिल हैं।
इसके अलावा जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, चोपड़ा कॉलोनी और राजा गार्डन में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
वहीं, ग्रामीण इलाकों में गांव धालीवाल, गाखल और चौगावां सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कट रहेगा।पावरकॉम ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले पानी का इंतजाम और अन्य जरूरी काम निपटा लें। विभाग के अनुसार, मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दोपहर 2 बजे से बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।









