दिवाली के बाद आम आदमी को महंगाई का झटका! स्मार्टफोन-TV से लेकर रोजमर्रा का सामान होगा महंगा

दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद अब आम लोगों की जेब पर महंगाई का नया बोझ पड़ सकता है। कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियां जल्द ही अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। इसमें स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें भी शामिल हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में घर का बजट बिगड़ सकता है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद अब आम लोगों की जेब पर महंगाई का नया बोझ पड़ सकता है। कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियां जल्द ही अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। इसमें स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें भी शामिल हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में घर का बजट बिगड़ सकता है।

कंपनियां बढ़ती उत्पादन लागत और खर्चों का बोझ कम करने के लिए ग्राहकों से ज्यादा कीमत वसूलने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियां प्रोडक्ट्स की कीमतें सीधे बढ़ाने के बजाय पैकेट में मिलने वाली चीजों का वजन और मात्रा कम करने का रास्ता भी अपना रही हैं।

कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं सामान के दाम?
कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में कंपनियों पर लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट का दबाव बना हुआ है। कच्चे माल से लेकर पैकेजिंग तक की लागत बढ़ने के कारण कंपनियों के मुनाफे यानी प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ रहा है। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने की योजना बना रही हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू जरूरतों के सामान खरीदने के लिए अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

पाम ऑयल, चीनी और दूध की कीमतों ने बढ़ाई मुश्किल
FMCG सेक्टर की कंपनियों के लिए उत्पादन लागत बढ़ना बड़ी चुनौती बन गया है। पिछली तिमाही के दौरान रिफाइंड पाम ऑयल, चीनी, दूध और पैकेजिंग लेमिनेट्स जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में करीब 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन कच्चे माल का इस्तेमाल कई रोजमर्रा के उत्पादों को तैयार करने में होता है। ऐसे में इनकी कीमतें बढ़ने से कंपनियों का खर्च भी बढ़ गया है। अब कंपनियां इस अतिरिक्त लागत को ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।

कीमतें बढ़ाने के साथ पैकेट का वजन भी होगा कम
कंपनियां महंगाई का असर कम करने के लिए दो तरह की रणनीति अपना रही हैं। पहली रणनीति के तहत उत्पादों की कीमतों में सीधा इजाफा किया जाएगा, जबकि दूसरी रणनीति में पैकेट के अंदर मिलने वाली चीजों की मात्रा कम की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *