अमृतपाल 21 नवंबर को आएंगे पंजाब! पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आएंगे। सोशल मीडिया पर वारिस पंजाब दे पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने लिखा कि सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं, संगत का साथ देने के लिए धन्यवाद।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आएंगे। सोशल मीडिया पर वारिस पंजाब दे पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने लिखा कि सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं, संगत का साथ देने के लिए धन्यवाद।

पैरोल पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
आपको बता दें कि अभी तक अमृतपाल की पैरोल को लेकर अभी तक कोर्ट का फैसला नहीं आया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इस पर फैसला आ जाएगा।

दादी के निधन के बाद मांगी थी पैरोल
बता दें कि अमृतपाल अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार पर बाहर आना चाहते हैं। उनका 8 नवंबर को निधन हुआ था। मगर, परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है।

अमृतपाल को 14 नवंबर को 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी लेकिन उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उनके वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए पैरोल की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *