ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज रिटायर्ड डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया। पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व डीएसपी ने सीएम मान का आभार जताया।
भाजपा नेता ने भी थामा AAP का हाथ
वहीं इस नॉर्थ हलके से भाजपा नेता प्रशांत गंभीर भी आम आदमी में शामिल हो चुके हैं। प्रशांत गंभीर को भी सीएम मान ने पार्टी में शामिल करवाया। वह सीएम मान और पंजाब सरकार की जन हितैषी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने का फैसला किया।








