दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, गर्दन के पास फटा पटाखा, बच्चे की मौत

Diwali celebrations turn to mourning; firecracker explodes near child's neck, resulting in death

पंजाब में दिवाली की रात पटाखा चलाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। नई आबादी, अकालगढ़ में अपने चाचा के घर परिवार के साथ पहुंचे गगन की पटाखे में हुए जोरदार धमाके से मौत हो गई। पटाखा बच्चे की गर्दन के पास फटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पहले नहीं चला पटाखा, दोबारा जलाने लगा तो हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात करीब 9 बजे गगन के पिता सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ नई आबादी, अकालगढ़ स्थित अपने बड़े भाई के घर माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चे घर की छत पर पटाखे चला रहे थे।

इसी बीच गगन ने एक पटाखे को आग लगाई, लेकिन वह नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह दोबारा पटाखा चलाने के लिए उसके पास गया तो अचानक जोरदार धमाका हो गया। पटाखा गगन की गर्दन के पास फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत गगन को लेकर सुधार स्थित सरबजीत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिवाली की रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस घर में कुछ देर पहले त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां बच्चे की मौत के बाद मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *