त्योहारों को लेकर जालंधर में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Police conduct flag march in Nakodar ahead of festivals; review security arrangements in markets

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर सब-डिवीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों से सहयोग की अपील की।

एसएसपी जालंधर देहात सरदार हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों पर निकाला गया यह फ्लैग मार्च नकोदर सिटी, नूरमहल और सब-डिवीजन के अन्य कस्बों व मुख्य बाजारों से होकर गुजरा।

दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी ने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान न रखें, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और बाजारों में यातायात सुचारू बना रहे।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या इलाके में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी को दें।उन्होंने कहा कि त्योहार सभी के साझा हैं और इन्हें आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।

सुरक्षा के लिए जारी रहेगी गश्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी, नियमित पेट्रोलिंग और रात के समय गश्त जारी रहेगी।

इस मौके पर नकोदर सिटी, सदर और नूरमहल के थाना प्रभारी सहित सब-डिवीजन के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *