ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अब IPL और बिग बैश में खेलते रहेंगे

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 38 साल के मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इससे पहले वह जून 2025 में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की ओर से किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 38 साल के मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इससे पहले वह जून 2025 में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की ओर से किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे।

मैक्सवेल ने लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। हालांकि, टी-20 लीग में उनका खेलना जारी रहेगा। वह बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। टीम के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन तक है। इसके अलावा उनके IPL में खेलने की संभावना भी बनी रहेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
ग्लेन मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। यह मैच ओमान के खिलाफ था, जो ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में आखिरी ग्रुप मुकाबला था। मैक्सवेल ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। करीब 14 साल के करियर के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से विदाई लेने का फैसला किया है।

टी-20 इंटरनेशनल में बनाए 2,897 रन
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 130 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और 2,897 रन बनाए। वह इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 5 शतक दर्ज हैं।दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भी जड़ा था शतक
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट मैच भी खेले, जिनमें उनके नाम 339 रन रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनका एकमात्र शतक भारत के खिलाफ आया था। उन्होंने 2017 में रांची टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के बावजूद मैक्सवेल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक उन्हें बिग बैश लीग और IPL जैसे टूर्नामेंट में खेलते देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *