ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में परिजनों की तरफ से बॉयफ्रैंड के ऊपर गोलियां चलवाने पर युवती ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवती की पहचान रैना धीर के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। युवती के परिजन ने सीएमसी अस्पताल चौक जाम कर दिया है और मांग कर रहे हैं युवती को परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाए।
अब जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला 2 नवंबबर सोमवार की रात का है। वामिका एंटरप्राइज के मालिक दिव्यांशु बग्गा ने बताया 2 नवंबर को उसका बर्थडे था। उसकी गर्लफ्रेंड रैना धीर ने उसे फोन कर गली में बुलाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह जैसे ही वहां पहुंचा तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया।
गर्लफ्रैंड ने बर्थडे केक काटने के लिए बुलाया था
दिव्यांशु बग्गा ने आगे बताया है कि वह अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड रैना से मिलने उसके घर गया था। उसे रैना ने ही केक काटने के लिए बुलाया था। इस दौरान ही उसके भाई और मां ने पर हमला करवाया। थार पर फायरिंग की गई, ईंट-पत्थर भी मारे गए। युवती की मां चिल्लाई- मारो इसे, इसकी लाश जानी चाहिए यहां से। युवक वहां से किसी तरह जान बचाकर निकल गया था, लेकिन युवती ने नाराज होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
युवती के भाई ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
वहीं युवती के भाई ने कहा कि मेरी बहन 22-23 साल की पढ़ी-लिखी लड़की थी। उस लड़के ने उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि मेरी बहन ने यह कदम उठाया और उसकी मौत हो गई। मेरे पास उस लड़के के गलत मैसेजेस और 2 महीने की रिकॉर्डिंग के सारे सबूत हैं, जो मैं प्रशासन को दे सकता हूं। मेरी हाथ जोड़कर प्रशासन से मांग है कि इन्हें उम्रकैद की सजा दी जाए।









