अमेरिका में भयानक हादसा! 8 हजार फीट से प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 9 लोगों की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्लेन टेक्सास से बहामास जा रहा था। पर अचानक ही पायलट ने प्लेन से अपना कंट्रोल खो दिया, जिस कारण प्लेन जमीन पर टकरा गया। टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिस कारण सभी की मौत हो गई।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्लेन टेक्सास से बहामास जा रहा था। पर अचानक ही पायलट ने प्लेन से अपना कंट्रोल खो दिया, जिस कारण प्लेन जमीन पर टकरा गया। टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिस कारण सभी की मौत हो गई।

प्लेन तेजी से नीचे जा रहा, पायलट के आखिर शब्द
इस हादसे से कुछ देर पहले ही प्लेन के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कहा कि हम 8 हजार फीट नीचे जा रहे हैं… मेडे, मेडे… हम 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं। हम जमीन से टकराने वाले हैं पायलट के इतना कहने के बाद प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा इतना भयानक था कि क्रैश के बाद उस जगह पर बड़ा गढा बन गया।

FAA हादसे की जांच होगी
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक हादसा बताया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) जांच में मदद के लिए अपनी टीम भेज रहा है। यह टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *