ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा को जॉइन कर लिया है। दिल्ली में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
आपको बता दें कि 2 दिन में ही AAP के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। तीनों ने AAP पार्टी पर पंजाब के मुद्दों को नज़रअंदाज करने के आरोप लगाए थे।









