पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, 2 दिन आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather to change in Punjab and Chandigarh starting today; 2-day alert issued for thunderstorms and hailstorms.

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम केंद्र के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए आंधी और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, 31 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है।इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाने, गरज-चमक होने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर के बाद पंजाब में बारिश की संभावना कम हो जाएगी। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 32 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *