वारिस पंजाब दे में हलचल, अवतार सिंह सेखों समेत 5 नेता निष्कासित!

Punjab Police depart from Assam with Amritpal Singh

सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने पांच नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए अवतार सिंह सेखों, गुरदीप सिंह भंडाल, जगदीप सिंह कंसाला, कृष्ण सिंह रूपाणा और जसविंदर सिंह को निष्कासित करने का ऐलान किया है।

पार्टी के अनुसार, इन नेताओं की गतिविधियां पार्टी की नीतियों, अनुशासन और वफादारी के सिद्धांतों के खिलाफ थीं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनके निष्कासन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

वहीं, पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

ऐसे में पंजाब की राजनीति में एक ओर AAP की चुनावी तैयारियां चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर वारिस पंजाब दे में पांच नेताओं के निष्कासन से सियासी हलचल बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *