माता वैष्णो देवी के जाने वालों के लिए खुशखबरी , दिल्ली-कटड़ा के बीच चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें

Good news for pilgrims visiting Mata Vaishno Devi: Two new special trains will run between Delhi and Katra.

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच दो और आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।

जम्मू रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन नंबर 04085/04086 की शुरुआत 10 और 11 अक्टूबर से, जबकि ट्रेन नंबर 04485/04486 की शुरुआत 11 और 12 अक्टूबर से होगी।

ट्रेन नंबर 04085 नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04086, 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से चलकर उसी रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 04485, 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसकी वापसी ट्रेन नंबर 04486, 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से चलेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दोनों जोड़ी ट्रेनें रास्ते में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन यानी उधमपुर स्टेशन पर रुकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *