जालंधर में सट्टेबाजी के अड्डे पर पुलिस की रेड, 14 लोगों को किया अरेस्ट

जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कथित सट्टेबाज मोनू के घर पर दबिश दी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कथित सट्टेबाज मोनू के घर पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। रेड के दौरान पुलिस ने घर से कंप्यूटर, 4 मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है।

घर में पुलिस की दबिश, सामान किया जब्त
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सट्टेबाजी की सूचना मिलने के बाद घर पर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कई सामान अपने कब्जे में लिए। सामने आई तस्वीरों में पुलिस टीम घर के अंदर जांच करती हुई और सामान एकत्रित करती नजर आ रही है।

14 लोगों को किया गया राउंडअप
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 14 लोगों को राउंडअप किया है। काबू किए गए कई नौजवान पुलिस टीम के साथ जाते समय अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। पुलिस के मुताबिक, सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने दी जानकारी
इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में दबिश दी थी। इस दौरान 14 लोगों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने कहा कि काबू किए गए लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया के सवालों पर जांच का दिया हवाला
रेड के दौरान कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों से जब मीडिया ने सवाल किए तो शुरुआत में अधिकारी जांच का हवाला देते हुए जानकारी देने से बचते नजर आए। घर में रेड और राउंडअप किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बार-बार पूछे जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर दड़ा-सट्टे की पर्चियां का काम चलने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *