जालंधर तहसील में हंगामा, विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी और उसके साथी को किया गिरफ्तार

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर तहसील कॉम्पलैक्स में आज उस समय हंगामा देखने को मिला जब विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पटवारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को विजिलेंस की टीम अपने साथ पकड़ कर ले गई।

इंतकाल के बदले मांगी थी रिश्वत
इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि पटवारी और उनके साथी ने इंतकाल के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस को दी, विजिलेंस ने इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। जिसके बाद आज पटवारी और उसके साथी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *