Mad Sandhu Murder Case : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (मधुसूदन संधू) की हत्या केस में अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (मधुसूदन संधू) की हत्या केस में अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। अमृतसर पुलिस ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर काका के रूप में हुई है।

हत्या के दौरान मौजूद था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी 3 अक्टूबर को अमृतसर में हुई हत्या की घटना में शामिल था और वारदात के बाद गुजरात में छिपकर रह रहा था। जांच एजेंसियां अब उसके कथित अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध, हत्या की साजिश और फंडिंग नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *