ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 16 अक्टूबर को आरक्षित छुट्टी रहेगी। सरकार ने यह छुट्टी बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस को लेकर की है।

स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे
सरकारी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस छुट्टी का लाभ सरकारी कर्मचारियों को ही मिलेगा। क्योंकि यह आरक्षित छुट्टी है तो इस कारण स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। सरकारी कर्मचारी घोषित आरक्षित छुट्टियों में से अपनी पसंद की कोई दो छुट्टियां ले सकते हैं।








