ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। अपनी मांगो को लेकर केंद्र के खिलाफ वर्करों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं भज्जी के घर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
पीएम ने पेंशन स्कीम लागू करने का किया था वादा
मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मांग भत्ता और पेंशन स्कीम को लागू करने का वादा किया था। ऐसे में 12 साल से भाजपा को सत्ता में आए हो गए, लेकिन मांग भत्ता में बढ़ौतरी नहीं की गई। केंद्र सरकार की ओर 60 और 40 के अनुपात पर वर्करों को सिर्फ 2700 रुपए दिए जा रहे है। ऐसे में नशा मुहिम, मावां धीयां सत्कार योजना सहित अन्य स्कीमों का काम करवाया जा रहा है।
केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
आरोप है कि गलत पेंशन ली गई और उसमें आगंनबाड़ी वर्करों की पेंशन काटने के आदेश दे दिए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों पर पर्चा दर्ज किया गया और लाठीचार्ज किया गया। ऐसे में कोई भी सुपरवाइजर, सीडीपीओ द्वारा मदद नहीं की गई। ऐसे में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
भाजपा नेता भूल जाएं उनकी सरकार आएगी
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए महिलाओं ने कहा कि बीजेपी नेता कह रहे है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आनी चाहिए। वह भूल जाएं कि पंजाब में भाजपा की सरकार आएंगी। केंद्र की स्कीम का कोई लाभ वर्करों को नहीं मिल रहा। 35 साल से काम कर रहे वर्करों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा और एनजीओं को काम सौंपा जा रहा है। ऐसे में अगर यही हालात रहे तो उनके खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएंगा।
आने वाले चुनावों में झाड़ू तिला-तिला कर देंगे
वहीं पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए महिलाओं ने कहा कि संगरूर में उनके वर्करों द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार को भी चेतावनी दी है कि आने वाले चुनावों में वह झाड़ू को तिला-तिला कर देंगे। ऐसे में उन्होंने केंद्र के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।









