ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के तहत नशा हॉटस्पॉट पर विशेष ऑपरेशन कासो चलाया। SSP हरविंदर विर्क की अगुवाई में ग्रामीण पुलिस ने नकोदर के अधीन आते गांव शंकर में पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी की गई। विशेष मुहिम के तहत 15 चिन्हित नशा हॉटस्पॉट्स को विशेष रूप से कवर किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की बारीकी से जांच की गई तथा नशों की बिक्री, सप्लाई और नशों से संबंधित अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।
ऑपरेशन के दौरान 40 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन के दौरान 10 गजटेड अधिकारियों और 275 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। कुल 31 FIR दर्ज की गईं और NDPS एक्ट के तहत 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान 10 ग्राम हेरोइन, 381 नशीली गोलियां/टैबलेट्स/कैप्सूल और 47 बोतलें नाजायज शराब बरामद की गईं। इसके अलावा 15 वाहन जब्त किए गए और 01 भगोड़े (PO) को गिरफ्तार किया गया। 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत निवारक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
विशेष मुहिम के दौरान नशा करने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की गई। जिन व्यक्तियों को उपचार की आवश्यकता है, उन्हें नशा छुड़ाऊ केंद्रों में दाखिल करवाया जा रहा है, जबकि नशे की शुरुआती अवस्था में मौजूद और तत्काल दाखिले की आवश्यकता न रखने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग करके उन्हें उचित उपचार और पुनर्वास के लिए रेफर किया जा रहा है।
नशा मुक्त करने के लिए 3 पहलुओं पर किया जा रहा काम
SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने चिन्हित नशा हॉटस्पॉट्स को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन मुख्य पहलुओं इन्फोर्समेंट, जागरूकता और नशा छुड़ाऊ/पुनर्वास पर एक साथ काम किया जा रहा है। चिन्हित नशा हॉटस्पॉट्स को नशा मुक्त बनाने के लिए 7 दिनों का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इन क्षेत्रों की रोजाना निगरानी की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि नशों की मांग को कम करने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। स्कूलों में जागरूकता सेमिनार, गांवों के सांझे स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक और वर्कशॉप्स करवाई जाएंगी, ताकि आम लोगों, विशेषकर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना उद्देश्य
SSP विर्क ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशा हॉटस्पॉट्स को नशा मुक्त बनाना, नशों की सप्लाई चेन को तोड़ना, नशा प्रभावित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास में सहायता करना तथा आम लोगों में नशों के विरुद्ध अधिक जागरूकता पैदा करना है। आने वाले दिनों में भी जालंधर ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे CASO ऑपरेशन और विशेष चेकिंग मुहिम जारी रहेंगी।









