ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के दौरान एक महिला प्रभारी घायल हो गई।
बाजार और स्कूलों को किया बंद
पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस डीजे के जरिए लगातार लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।
पुलिस ने 10 पर दर्ज की FIR
पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ा जाना है। करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है।









