LPU बवाल में वॉकी-टॉकी और हथियार मिलने से हड़कंप! Special DGP ने बताई पूरी कहानी

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में दुष्कर्म की अफवाह के बाद हुए हंगामे के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हथियार और वॉकी-टॉकी सेट के साथ पकड़ा था। इसी मामले को लेकर स्पेशल DGP पवन कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में दुष्कर्म की अफवाह के बाद हुए हंगामे के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हथियार और वॉकी-टॉकी सेट के साथ पकड़ा था। इसी मामले को लेकर स्पेशल DGP पवन कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है।

सेना के अधिकारियों के बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन पहुंचे थे LPU
पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि LPU में सेना के अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ते हैं। हंगामे के बाद इन छात्रों की सुरक्षा को लेकर उनके परिवारों में चिंता पैदा हुई थी। इसी वजह से कुछ लोग छात्रों को लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

इन लोगों के पास से वॉकी-टॉकी और सेना से जुड़े हथियार बरामद हुए थे। मौके पर मौजूद एक मेजर के पास संबंधित दस्तावेज भी थे। यूनिवर्सिटी में उनके बच्चों से पूछताछ की गई और जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे छात्र
स्पेशल DGP ने कहा कि पुलिस ने छात्रों के साथ बैठक की थी और इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने दिन से लेकर शाम तक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया और शुरुआत से ही पुलिस का लाठीचार्ज करने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस छात्रों के प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की कोशिश कर रही थी।

पथराव और पेट्रोल बम के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
DGP पवन सिन्हा ने कहा कि स्थिति तब बदली जब कुछ शरारती तत्वों की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के संज्ञान में पेट्रोल बम से हमला किए जाने की बात आई, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई प्रदर्शन कर रहे सभी छात्रों के खिलाफ नहीं थी, बल्कि हिंसा और उपद्रव में शामिल तत्वों को कंट्रोल करने के लिए की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *