‘पंजाब में कई घर बर्बाद हो गए’, नशे के मुद्दे पर भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों ने मान सरकार को घेरा

जालंधर में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने नशे के मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं, सरकार नशे को रोकने में बिल्कुल नाकाम रही है और अब लोगों की आवाज सामने लाने की जरूरत है।जालंधर में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने नशे के मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं, सरकार नशे को रोकने में बिल्कुल नाकाम रही है और अब लोगों की आवाज सामने लाने की जरूरत है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने नशे के मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं, सरकार नशे को रोकने में बिल्कुल नाकाम रही है और अब लोगों की आवाज सामने लाने की जरूरत है।

अगर मोहनजीत की बात सुनते तो, परिस्थति अलग होगी
केवल ढिल्लों ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। अगर सीएम मान मोहनजीत को अपने पास बुलाकर उसकी बात सुन लेते तो आज शायद परिस्थितियां कुछ और ही होतीं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, पर आम लोगों की आवाज को सुना नहीं जा रहा है।

ढिल्लों ने गुलजार का भी किया जिक्र
गुलजार सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक मजदूर ने सिर्फ इतना सवाल पूछा था कि पंजाब में चिट्टा कब बंद होगा? इस सवाल के बाद उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। जगराओं की सिंदर कौर के 1-2 नहीं बल्कि 6 बेटों की नशे के कारण मौत हो गई।

पंजाब की इंडस्ट्री बाहर जा रही है
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब की इंडस्ट्रियल स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले साइकिल इंडस्ट्री सहित कई कारोबार मजबूत हुआ करते थे, लेकिन अब इंडस्ट्री दूसरे राज्यों की ओर जा रहे हैं। जिस उत्तर प्रदेश और बिहार से पंजाब की तुलना की जाती थी, आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि वहां के लोग पंजाब जैसा हाल न होने की बात कह रहे हैं।

नीति आयोग की रिपोर्ट में पंजाब पिछड़ रहा
उन्होंने नीति आयोग की हालिया रैंकिंग का हवाला देते हुए पंजाब की स्थिति पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। पंजाब के मौजूदा हालात को जनता के सामने लाने के लिए जनआंदोलन शुरू किया गया है। वे आम लोगों की समस्याओं और नशे से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को प्रमुखता से सामने लाएं, ताकि सरकार तक वास्तविक स्थिति की आवाज पहुंच सके। उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों का दर्द साझा कर सरकार को जगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *