ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में पुलिस ने सुबह-सुबह कुख्यात व मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरमन बोपाराय का एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर में वह बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।
गैंगस्टर और पुलिस में 6 राउंड गोलियां
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गैंगस्टर हरमन बोपाराय के मत्तेवाल में होने की सूचना मिली थी, जैसे ही नाका लगाकर उसे रोकने के कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गैंगस्टर पर गोलियां चलाई। पुलिस और गैंगस्टर के बीच करीब 6 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गुरदासपुर ग्रेनेड हमले में है नामजद
पुलिस के मुताबिक हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है। लिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।









