जालंधर सेंट्रल हलके की गरमाई सियासत, MLA Raman Arora को फिर मिली सिक्योरिटी

Political temperature rises in Jalandhar Central constituency

जालंधर की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर पार्टी की तरफ से एक बार फिर भरोसा जताए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान रमन अरोड़ा को जालंधर सेंट्रल में दोबारा मजबूत भूमिका देकर मैदान में उतारने की तैयारी में है। रमन अरोड़ा पहले भी पार्टी के लिए जालंधर सेंट्रल में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब उन्हें दोबारा अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा के बाद स्थानीय राजनीति में इसके अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

वहीं, रमन अरोड़ा को पंजाब सरकार की तरफ से पहले भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस कर दिया था। लेकिन अब फिर से रमन अरोड़ा को सिक्योरिटी मिल गई है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार, इसे नितिन कोहली के बीजेपी में जाने की चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कोहली के बीजेपी में जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में इन चर्चाओं को फिलहाल राजनीतिक अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

जालंधर सेंट्रल में बदलते सियासी समीकरणों के बीच पार्टी की गतिविधियों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रमन अरोड़ा को दोबारा मजबूत भूमिका मिलती है या नहीं और आने वाले दिनों में पार्टी की तरफ से कौन से और सियासी पत्ते खोले जाते हैं, यह देखना अहम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *