ख़बरिस्तान नेटवर्क : जिस दूध को आप अपनी सेहत के लिए फायदेमंद समझ रहे, असल में वह आपकी सेहत खराब कर सकता है। हम ऐसा लिए कह रहे हैं क्योंकि दूध में काफी ज्यादा मात्रा में मिलावट देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है, जिसमें देव डायरी के मनप्रीत मंगू ने स्टिंग ऑपरेशन करके खुलासा किया है।
दूध में पानी मिलाकर बेचा जा रहा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध विक्रेता से पूछताछ में उसने खुद खुलासा किया है कि वह पानी मिलाकर दूध बेच रहा है। दरअसल, दूध विक्रेता से पूछा गया कि वह 75 रुपए दूध डेयरी से लेकर 70 रुपए में कैसे बेच रहा है। जिसके बाद दूध विक्रेता ने कहा कि 65 रुपए से 70 रुपए दूध आम बिक रहा है।
मालिक ने कहा-ऐसे करते रहो तभी पैसे बचेंगे
ऐसे में जब उससे मिलावटी कैमिकल को लेकर पूछा गया तो दूध विक्रेता ने कहाकि वह किसी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि एक दूध के कैन में 12 किलो पानी की मिलावट करता है। 28 किलो बैंस के दूध में 12 किलो पानी मिलाया जाता है और ऐसे 15 से 16 हजार रुपए बचते है। उसने काम बंद करने के लिए कहा था, लेकिन मालिक ने कहा कि आप काम करते रहो। ऐसे में वह दूध में पानी मिलाकर बेच रहा है, तभी उसे पैसे बच रहे है।









