पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड; 3 दिन में मानसून की विदाई संभव

Chill intensifies in Punjab and Chandigarh during mornings and evenings

पंजाब और चंडीगढ़ में आज 21 सितंबर से अगले चार दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में पंजाब से भी मानसून की विदाई होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी हवाओं से साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अब पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते वातावरण में मौजूद नमी कम हो रही है और बादल बनने की संभावना घट गई है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन के कारण पश्चिमी हवाएं भी बनी रहेंगी।

बिजली की मांग 11 हजार मेगावाट के पार

पंजाब में बिजली की मांग अभी भी 11 हजार मेगावाट से ऊपर बनी हुई है। आज राज्य में 11,628 मेगावाट बिजली की डिमांड दर्ज की गई। बिजली विभाग ने केंद्रीय ग्रिड से 7,056 मेगावाट बिजली ली, जो निर्धारित शेड्यूल से 125 मेगावाट अधिक है।

डैमों का जलस्तर भी घटा

मानसून की वापसी के साथ पंजाब के प्रमुख डैमों के जलस्तर में भी कमी आई है। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1644.21 फीट और पोंग डैम का 1371.20 फीट दर्ज किया गया है।कुल मिलाकर, पंजाब में अब बारिश का दौर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है और सुबह-शाम की ठंड के साथ मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *