जालंधर: हथियार तस्करी मामले में पंजाबी YouTuber Mani Shoker समेत 3 गिरफ्तार, 5 विदेशी पिस्तौल बरामद

Jalandhar: 3 arrested, including Punjabi YouTuber Mani Shoker

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

DCP आदित्य वारियर ने बताया कि यह कार्रवाई ADCP-2 माधवी शर्मा की अगुवाई में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मणि शॉकर निवासी फिल्लौर, दिलप्रीत सिंह निवासी मोगा और मेहर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने PB-08-GB-1101 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर SI पर गोली चलाने की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि SI ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे पीछे धकेल दिया। इसी दौरान आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जो पास के एक ढाबे की दीवार पर जा लगीं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग में इस्तेमाल GLOCK 19 Gen4 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद मणि शॉकर से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने 4 और पिस्तौल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।पुलिस ने इस मामले में सदर थाने में FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *