पंजाब में कर्मचारियों-पेंशनर्स की मांग पर बड़ा फैसला, 8 फीसदी DA देने का सरकार ने किया ऐलान

जाब में लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (DA) और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (DA) और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8 फीसदी अतिरिक्त DA देने का ऐलान किया है। इससे पंजाब के कर्मचारियों का DA बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

4-4 फीसदी की दो किश्तों में मिलेगा DA
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कर्मचारी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों और सरकार के बीच लंबे समय से बना गतिरोध खत्म हुआ है। सरकार 8 फीसदी DA को 4-4फीसदी की दो किश्तों में जारी करेगी। बढ़ा हुआ DA इस महीने की सैलरी के साथ देने की बात कही गई है। इससे कर्मचारियों का कुल DA 42फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

सरकार पर पड़ेगा करीब 248 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ
मंत्री ने बताया कि 8फीसदी DA देने से पंजाब सरकार पर करीब 248 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब के कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से लंबित DA की किश्तों और अन्य बकाया मांगों को लेकर सरकार से राहत की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *