जुमे की नमाज के दौरान जोरदार ब्लास्ट, मस्जिद की दीवार गिरी; 15 से ज्यादा लोगों की मौ’त

Powerful blast during Friday prayers, mosque wall collapses; over 15 people killed.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को भीषण धमाका हुआ। यह धमाका पुराने पुलिस लाइंस इलाके में जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी पुलिस लाइंस के गेट से टकराई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम 15 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 16 बताई गई है।

धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की भी खबर सामने आई। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। DHQ अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई है।

धमाके से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और एक दीवार भी गिर गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोहाट-हंगू रोड को भी बंद कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *