जालंधर में बिस्कुट-नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात एक बिस्कुट और नमकीन फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात एक बिस्कुट और नमकीन फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

परिवार के साथ ऊपर सो रहे थे फैक्टरी मालिक
फैक्टरी मालिक तुलसी राम ने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें नीचे से धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें भी नजर आने लगीं। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर टेंडरों की मदद ली गई।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें फैक्टरी के बाहर तक दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

फैक्ट्री में बिस्कुट और नमकीन का स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग के कारण लाखों रुपये का स्टॉक जलकर राख हो गया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, आग से हुए कुल नुकसान का अभी सटीक आंकलन नहीं किया गया है। फैक्ट्री मालिक द्वारा स्टॉक और अन्य नुकसान का आंकलन किए जाने के बाद ही नुकसान की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *