उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा, इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त; मची चीख-पुकार

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बोइंग 737 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हवा में ही विमान का एक टायर फट गया, जिसके बाद इंजन को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बोइंग 737 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हवा में ही विमान का एक टायर फट गया, जिसके बाद इंजन को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लाने का फैसला किया।

यह विमान मशहद से केरमानशाह के लिए रवाना हुआ था। घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।

हवा में फटा विमान का टायर, इंजन को भी नुकसान
रूसी मीडिया आउटलेट RT की रिपोर्ट के मुताबिक, सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान का एक टायर हवा में फट गया। इसके बाद विमान के इंजन को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने जोखिम लेने के बजाय विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट ले जाने का निर्णय लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के दौरान विमान की छत का हिस्सा गिरा
ईरान के रजावी खोरासान प्रांत की सरकार के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे हुई। ईरानी न्यूज एजेंसी आखरीन खबर की ओर से घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में विमान की लैंडिंग के दौरान केबिन की छत की अंदरूनी परत का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिरता दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी फ्लाइट से भेजे गए
सेफरान एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स को बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए केरमानशाह भेजने की व्यवस्था की गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मशहद एयरपोर्ट का रनवे कुछ समय के लिए बंद रखा गया। बाद में रनवे को दोबारा खोल दिया गया और एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *