सुखबीर बादल SIT के सामने नहीं हुए पेश, वकील ने बताई वजह

बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह को बादल को SIT ने जांच के लिए बुलाया था।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह को बादल को SIT ने जांच के लिए बुलाया था। पर सुखबीर बादल SIT के सामने पेश नहीं हुए। इस मामले में सुखबीर बादल के वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि आज उनका मेडिकल चैकअप है।

रोमान ने SIT की मंशा पर उठाए सवाल
रोमाना के मुताबिक, उन्होंने SIT से कहा है कि पूछताछ के सवाल उन्हें लिखित में दिए जाएं, ताकि सुखबीर बादल उनके जवाब लिखित में देकर हस्ताक्षर कर सकें। कुछ पुलिस अधिकारियों को भी पहले लिखित सवाल दिए गए थे, तो सुखबीर बादल को सवाल लिखित में देने में क्या दिक्कत है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIT की मंशा ठीक नहीं है। साथ ही कहा कि सुखबीर बादल सवालों के जवाब देने को तैयार हैं।

11 साल पुराना है मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 14 अक्टूबर 2015 का है। फरीदकोट के बहबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सिख श्रद्धालुओं पर पुलिस ने गोलियां चलाई थीं। जिसमें दो प्रदर्शनकारियों कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। उस समय पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी। प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे, जबकि सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *