ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के मशहूर डगशाई पब्लिक स्कूल रैगिंग के मामले में मैनेंजमैंट ने अब जाकर एक्शन लिया है। स्कूल मैनेजमैंट ने रैगिंग करने वाले 5 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी स्टूडेंट्स 11वीं-12वीं क्लास के हैं और पंजाब के रहने वाले हैं। जिस स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग की गई वह भी पंजाब का ही रहने वाला है।
5 सितंबर का है पूरा मामला
दरअसल रैगिंग का यह पूरा मामला 5 सितंबर टीचर्स डे वाले दिन का है। इस दिन स्कूल के 5 स्टूडेंट्स ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट को हॉस्टल के कमरे में जबरन खींचा और उसके बाद मारपीट की। वीडियो में स्टूडेंट्स गालियां देते हुए और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।
शिकायत मिलते ही पांचों स्टूडेंट्स सस्पेंड: प्रिंसिपल
डगशाई स्कूल की प्रिंसिपल रविंद्र वोहरा ने बताया कि घटना के बाद रैगिंग की शिकायत मिलते ही अगले ही दिन उन्होंने पांचों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड करने के बाद इस मामले को लेकर एक जांच कमे भी बनाई गई है। बच्चों के पेरेंट्स को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस स्कूल जाकर आरोपी स्टूडेंट्स से करेगी पूछताछ
पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट्स पिछले 4 महीने से जूनियर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग, डराने-धमकाने, मारपीट, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल जाकर पांचों स्टूडेंट्स से पूछताछ करेगी। आरोपी स्टूडेंट्स के अलावा हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ की जाएगी।









