ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में प्लेन में सवार 4 पायलट की मौत हो गई है। इस दोनों विमान दोपहर 3:51 बजे फर्नांडो एयर बेस के अंदर गिरे। इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवा बड़ा हादसा है।
हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। यह रोक जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। वायुसेना ने हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।








