अमेरिका में लैंडिंग के दौरान प्लेन गाड़ियों से टकराया, हादसे में 5 लोगों की मौत

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल कर गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे के बाद उसमें भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल कर गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे के बाद उसमें भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है।

रविवार दोपहर को हुआ हादसा
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हादसा करीब रविवार दोपहर 2 बजे हुआ। प्लेन की चपेट में आई कई गाड़ियों में लोग फंस गए थे। वहीं, प्लेन के पायलट और को-पायलट भी कॉकपिट में फंसे हुए थे। जिसके बाद 60 से ज्यादा फायर रेस्क्यू यूनिट मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्लेन क्यों नहीं रुका, जांच जारी
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने लोग प्लेन में सवार थे और कितने जमीन पर मौजूद थे। वहीं अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्लेन समय रहते क्यों नहीं रुक पाया। हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *