ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत का मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के दौरान आज एक और शव बरामद हुआ है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जबकि 11 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं इस मामले पर दिल्ली की मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कदम उठाया है।
CM रेखा गुप्ता ने लिया एक्शन
इस हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर,अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि इमारत के ठीक नीचे एक बुजुर्ग अपनी छोटा-सा स्टॉल लगाकर आराम से बैठे हुए थे। तभी अचानक ऊपर से मलबा और धूल गिरने लगती है। खतरा भांपते ही बुजुर्ग शख्स अपनी जान बचाने के लिए तेजी से दूर भागते हैं।इसके महज कुछ ही सेकेंड बाद पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो जाती है और चारों तरफ धूल का गुबार फैल जाता है।
हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत
आपको बता दें कि रविवार को दोपहर सत्य निकेतन बिल्डिंग भराभरा कर नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। जबकि मलबे में अब भी कई लोग को फंसे हुए हैं, जिनमें कई छात्र शामिल हैं। मौके पर NDRF, CATS एम्बुलेंस और कई प्रशासनिक टीमें मौजूद हैं और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।









