पार्षद कविता सेठ के वार्ड में विकास को रफ्तार, एकता विहार में नए ट्यूबवेल का काम शुरू

जालंधर के वार्ड नंबर 57 में आने वाले एकता विहार के लोगों को पेयजल की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। इलाके में करीब 15 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ ने किया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वार्ड नंबर 57 में आने वाले एकता विहार के लोगों को पेयजल की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। इलाके में करीब 15 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ ने किया।

तीन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
सौरभ सेठ ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से पर्याप्त और बेहतर पेयजल सुविधा की मांग कर रहे थे। नए ट्यूबवेल के शुरू होने से एकता विहार के साथ-साथ एकता नगर और आसपास के शास्त्री नगर समेत तीन क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने को देखते हुए यह ट्यूबवेल लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

सड़क, सीवरेज और पेयजल सुविधाओं पर जोर
सौरभ सेठ ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। वार्ड में सड़क, सीवरेज, पेयजल समेत अन्य जरूरी विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाना है।

मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर का जताया आभार
सौरभ सेठ ने ट्यूबवेल के विकास कार्य को मंजूरी दिलाने और क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करवाने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर के मेयर विनीत धीर का विशेष रूप से आभार जताया। सरकार और नगर निगम के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। नए ट्यूबवेल का काम शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और पार्षद कविता सेठ तथा सौरभ सेठ का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि ट्यूबवेल का निर्माण जल्द पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और बेहतर होगी।

इस मौके पर ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर कमल सिंह, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार बैंस, अश्वनी कुमार करवल, प्रदीप कुमार अरोड़ा, अशोक भगत, जतिंदर कुमार पटवारी, राज कुमार भोला, सुशील शर्मा, चौधरी सुरिंदर कुमार, दलीप कुमार, पारस चोपड़ा, पिंकी बाला, यशपाल सिंह, कमलजीत भाटिया, प्रकाश देवी, राजविंदर कौर, मनप्रीत सिंह, कोमल करवल, भोला, सिमरन कुमारी, स्वतंत्र, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *