मोहनजीत सिंह की पिटाई करने वाले DSP का ट्रांसफर, पंजाब सरकार ने लिया एक्शन

मोहनजीत सिंह की पिटाई के मामले में पंजाब सरकार ने एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने थप्पड़ मारने वाले डीएसपी हरविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं इसके साथ ही 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश भी जारी किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहनजीत सिंह की पिटाई के मामले में पंजाब सरकार ने एक्शन लिया है। पंजाब सरकार ने थप्पड़ मारने वाले डीएसपी हरविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं इसके साथ ही 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश भी जारी किया है।

सीएम मान को दिखाया था काला झंडा
आपको बता दें कि शेरों गांव के मोहनजीत सिंह ने पास के एक घर की छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ काला झंडा लहराया और नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस स्टेशन ले जाकर पीटने के आरोप लगाए थे
इसके बाद 37 साल के मोहनजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ बेरहमी से पीटा गया। पहले मुझे गांव में ही डीएसपी हरिंदर सिंह खैरा ने पीटा और बाद में पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां मेरे बाल और दाढ़ी का अपमान किया गया। इसके बाद में मेरे घावों पर नमक छिड़का गया।

विपक्षी पार्टियों ने उठाया था मुद्दा
वहीं इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि इस आरोप की जांच चल रही है और साथ ही उन्होंने उन मामलों की सूची भी पेश की जिनमें उसके खिलाफ पहले मामला दर्ज किया गया था। विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया और सरकार पर दबाव बनाया। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने एक्शन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *