ख़बरिस्तान नेटवर्क : तुर्किए में पंजाबी व्यक्ति की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 43 हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के गांव रल्लन का रहने वाला था। वह एक साल पहले ही काम के सिलसिले में तुर्किए गया था। बीते दिन ही परिवार को हरजिंदर की मौत का पता चला।
28 अगस्त को हुआ था हादसा
मृतक के भाई बलदेव सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को हरजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ क्रेन की मुरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान क्रेन का एक बड़ा हिस्सा हरजिंदर सिंह के ऊपर गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
हरजिंदर की 12 साल का बेटा भी है
उन्होंने आगे बताया कि हरजिंदर शादीशुदा था और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। जैसे ही परिजनों को इस घटना का पता चला तो पूरे परिवार में मातम पसर गया। हरजिंदर की पत्नी अमनदीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार अब हरजिंदर के पार्थिव शरीर का इतंजार कर रहा है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।









