सुबह सुबह फाइनेंसर की गोली मारकर ह/त्या, जिम में एक्सरसाइज कर बाहर निकला था

Financier shot dead early in the morning; he had just stepped out after working out at the gym.

हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर 60 साल के फाइनेंसर हरभजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मॉडल टाउन इलाके में हुई।
हरभजन सिंह रोज की तरह सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। करीब 7 से 7:30 बजे के बीच जिम से बाहर निकलकर वह अपनी कार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों से बचने के लिए हरभजन सिंह अपनी कार की तरफ भागे। एक गोली कार के बोनट पर भी लगी। इसके बाद बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए दोबारा फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरभजन सिंह प्रेम नगर के रहने वाले थे और फाइनेंस का काम करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल समेत पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *