हरियाणा में जलेगा देश का सबसे बड़ा 221 फीट का रावण, रोहतक में 300 ड्रोन से दिखेगी रामायण

The country’s tallest 221-foot effigy of Ravana will be set ablaze in Haryana

हरियाणा में दशहरे के मौके पर इस बार भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में देश का सबसे बड़ा 221 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। इस विशाल पुतले को बनाने में करीब 34 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके निर्माण में 7 टन लोहा और लगभग 5 हजार मीटर कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं, रोहतक में 300 से अधिक ड्रोन के जरिए आसमान में रामायण के प्रसंग और राम-रावण युद्ध दिखाया जाएगा। करीब 12 मिनट तक चलने वाले इस ड्रोन शो के लिए अयोध्या से विशेष टीम पहुंची है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। यहां 53 फीट ऊंचे रावण का दहन भी किया जाएगा।

इसके अलावा, रेवाड़ी के बेरली कलां में 160 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। वहीं, पानीपत में दशहरे पर 4 हजार से अधिक श्रद्धालु हनुमान स्वरूप धारण करेंगे। यह परंपरा करीब 79 साल पुरानी है और विभाजन के समय पाकिस्तान से पानीपत पहुंची थी।इस बार हरियाणा में दशहरा ड्रोन शो, विशाल रावण दहन और पारंपरिक धार्मिक आयोजनों के साथ खास रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *