ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर आप पार्टी के पूर्व हलका ईंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान दिनेश ढल्ल नार्थ हलके से पूर्व विधायक केडी भंडारी के गले मिले। भाजपा वर्करों नेताओं ने भारता माता की जय के नारे लगाए गए।
कोई गठबंधन नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव
दिनेश ढल्ल को पार्टी में शामिल करवाने के बाद पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों ने उनका स्वागत किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।
पार्टी से चल रहे थे नाराज़
आपको बता दें कि दिनेश ढल्ल AAP से नाराज़ चल रहे थे। क्योंकि पार्टी हाईकमान ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज पद उनसे छीनकर मेयर विनीत धीर को दे दिया था। जिसके बाद से ही वह पार्टी से खफा थे। चुनाव से ठीक पहले दिनेश ढल्ल का भाजपा में जाना शहर की राजनीति में अहम माना जा रहा है।
नॉर्थ हलके में हैं बड़ा चेहरा
जालंधर नॉर्थ में दिनेश ढल्ल को बड़ा चेहरा माना जाता है। भाजपा में उनके जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भी मिल सकता है।
चुनावों से पहले दल-बदल तेज
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव बेहद नज़दीक है। उससे पहले नेताओं की दल-बदली तेज हो गई है। एक दिन पहले ही जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित कांग्रेस और अकाली दल के 13 वर्करों को अपने साथ जोड़ा था।









