ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की राजनीति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल होने वाले हैं। जल्द ही भाजपा की तरफ से प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इसका ऐलान भी किया जाएगा।
पार्टी से चल रहे थे नाराज़
आपको बता दें कि दिनेश ढल्ल AAP से नाराज़ चल रहे थे। क्योंकि पार्टी हाईकमान ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज पद उनसे छीनकर मेयर विनीत धीर को दे दिया था। जिसके बाद से ही वह पार्टी से खफा थे। चुनाव से ठीक पहले दिनेश ढल्ल का भाजपा में जाना शहर की राजनीति में अहम माना जा रहा है।









