दूसरी शादी भी नहीं बचा पाए रैपर बादशाह, 5 महीने बाद ईशा रिखी से हुए अलग

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रैस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही तलाक ले लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तलाक की पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिसमें दोनों ने कहा कि हमने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रैस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीने बाद ही तलाक ले लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तलाक की पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिसमें दोनों ने कहा कि हमने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा है।

जुलाई से आ रही थी तलाक की खबरें
दरअसल बादशाह और ईशा रिखी के बीच रिश्तों में दरार काफी पहले ही पड़ गई थी। जिस कारण सोशल मीडिया पर जुलाई के महीने से ही तलाक की खबरें आने लगीं थी। क्योंकि 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं।

बादशाह की दूसरी शादी थी
आपको बता दें कि बादशाह ने ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम जैसमीन मसीह था। जैसमीन से अलग होने के बाद बादशाह और ईशा रिखी के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पर यह शादी भी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और 5 महीने बाद ही टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *