जालंधर सेंट्रल में उमड़ा बहनों का अपार स्नेह, नितिन कोहली की कलाई पर बंधी हजारों राखियां

म आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल हलके में रक्षाबंधन का पर्व बेहद भावनात्मक माहौल में मनाया गया। जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हलके की हजारों महिलाओं ने शिरकत की।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल हलके में रक्षाबंधन का पर्व बेहद भावनात्मक माहौल में मनाया गया। जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हलके की हजारों महिलाओं ने शिरकत की। इनमें महिला वालंटियर्स, सखियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स और जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल रहीं। नितिन कोहली ने अपनी पत्नी निधि कोहली के साथ कार्यक्रम में पहुंचे सभी नागरिकों और बहनों का स्वागत किया। महिलाओं ने एक-एक कर मेयर नितिन कोहली की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें अपना स्नेहाशीष प्रदान किया।

जनप्रतिनिधि नहीं, भाई बनकर निभाऊंगा हर जिम्मेदारी – नितिन कोहली
हजारों बहनों के प्यार से भावुक हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि वह इस मंच पर किसी राजनेता या पदधारक के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में खड़े हैं। कलाई पर बंधी हर राखी उनके लिए महज एक रस्म नहीं, बल्कि बहनों के विश्वास और सम्मान का वो प्रतीक है जिसकी जिम्मेदारी वे जीवन भर निभाएंगे। उन्होंने बहनों को विश्वास दिलाया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और हलके की हर महिला की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

60 हजार से अधिक महिलाओं को मिला ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ का लाभ
समारोह को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत केवल जालंधर सेंट्रल हलके में ही 60,000 से अधिक महिलाएं अब तक लाभान्वित हो चुकी हैं। कोहली ने कहा कि यह 60,000 केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि इसके पीछे हजारों माताओं, बेटियों और परिवारों की खुशहाली छुपी हुई है। उन्होंने इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने वाली लगभग 2,000 महिला वालंटियर्स, सखियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की जमकर सराहना की।

महिला सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा समाज का आधार – नितिन कोहली
नितिन कोहली ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब एक महिला सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मां को मिलने वाला संबल बच्चों में आत्मविश्वास जगाता है और बेटी को मिलने वाला अवसर पूरे समाज का भविष्य संवारता है। जालंधर सेंट्रल में उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

समारोह में प्रमुख नेताओं और गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस विशाल रक्षाबंधन समारोह में आप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, बलबीर सिंह बिट्टू, गोल्डी मरवाहा, संजीव तरहन, मनीष, लगनदीप सिंह, तिरलोक सरां, परवीन पहलवान, अमरदीप संदल कीनू, विक्की तुलसी, बलबीर सिंह ढिल्लों (बिट्टू), करमजीत कौर, शिवम शर्मा, राजेश बब्बर, मनमोहन राजू, पिंदरजीत कौर, लव रॉबिन, हरपाल मिंटू, कार्तिक सहोता, दीपक कुमार, राजीव गिल, नरेश शर्मा, अजय चोपड़ा, जगदीश राजा, परवीन वासन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर और जतिन गुलाटी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *