हजारों बहनों ने मेयर विनीत धीर को बांधी राखी, बोले- ‘आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत’

जालंधर में आयोजित विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिला वालंटियर्स, सखियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स, जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने एकजुट होकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आयोजित विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिला वालंटियर्स, सखियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स, जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने एकजुट होकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने मेयर विनीत धीर की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

हजारों बहनों ने राखी बांधकर जताया स्नेह
कार्यक्रम के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से मेयर विनीत धीर की कलाई पर राखी बांधी। मेयर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार या रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का रिश्ता है। हजारों बहनों ने उन्हें अपना भाई मानकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सार्वजनिक जीवन में पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन लोगों के विश्वास का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए।

‘जब महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है’
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किए बिना परिवार और समाज की प्रगति संभव नहीं है। जब महिला मजबूत होती है तो पूरा परिवार मजबूत होता है और जब बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी बेहतर होता है। महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करना और पात्र महिलाओं तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *