ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब SC कमिशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा 26 अगस्त की शाम को ही दे दिया था। जिसका खुलासा उन्होंने खुद मीडिया के सामने किया। हालांकि 27 अगस्त को ही उन्हें AAP की तरफ से चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज बनाया गया था।
मुझे संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि चर्चा हो रही थी कि मैं पंजाब से बाहर था। कल मैं किसी का फोन भी नहीं उठा पाया था। मैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे चमकौर साहिब में आने वाले इलेक्शन में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।
कोई कहीं भी चुनाव लड़ सकता है
चमकौर साहिब में जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी के वर्चस्व को लेकर जसवीर गढ़ी ने कहा कि चन्नी शब्दों के जादूगर हैं। पंजाबियों को उस जादू से निपटने की कला उन्हें आती है। जादू की माया को जादूगर ही काट सकता है। चन्नी ने 2007 में पहले खरड़ से अपना रेजिडेंट छोड़ा। चमकौर साहिब से चुनाव लड़ा, क्योंकि रिजर्व सीट पहले थी। 2007 में विधायक बने। उसके बाद कांग्रेस में आ गए। अब 2024 में जालंधर पहुंच गए। कोई भी चुनाव कहीं भी लड़ सकता है।
सज्जन कुमार की मौत को लेकर साधा निशाना
तीन-चार दिन पुरानी एक घटना देखोगे, सज्जन कुमार की मौत हुई। सज्जन कुमार को सिखों का दोषी कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उसमें कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। जिस कांग्रेस ने सिखों का घान किया, चन्नी 20 साल में उनके खिलाफ बयान क्यों नहीं दे पाए। 111 दिन के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उस जन संहार के खिलाफ प्रस्ताव पास क्यों नहीं पेश किया।









