जालंधर में कूड़े के ढेर को लेकर परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- सरकार सिर्फ वादे करती है, काम नहीं

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। पिछले 5 दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिस कारण शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इसी को लेकर कैंट हलके के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। पिछले 5 दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिस कारण शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इसी को लेकर कैंट हलके के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है।

यह कचरा सरकार की नालायकी है
अर्बन स्टेट फेज़ 2 में कूड़े के ढेर के पास परगट सिंह ने कहा कि यह कचरा सरकार की नालायकी और नाकामयाबी है। कम वेतन पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे सुनने के बजाय सरकार आम जनता और कर्मचारियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली सरकार के इतने साल बाद हालात बदतर ही बने हुए हैं।

सरकार वादे करती है, काम कुछ नहीं करती
परगट सिंह ने आगे कहा कि शहर में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। सिर्फ नगर निगम ही नहीं, बल्कि सिविल अस्पताल, बिजली और परिवहन जैसे कई विभागों के कर्मचारी धरने पर हैं। जालंधर की हर सड़क और गली-मोहल्लों के बाहर कचरा जमा हो गया है। सरकार वादे बड़े करती है, लेकिन काम कुछ नहीं करती।

मॉडल टाउन से लेकर अर्बन स्टेट तक हर जगह कूड़ा
जालंधर स्मार्ट सिटी के अर्बन एस्टेट फेज-2 से लेकर मॉडल टाउन की सड़कों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। फोर व्हीलर के टायरों से यह कचरा सड़कों पर बिखर रहा है। देवी तलाब रोड, दोआबा चौक और किशनपुरा चौक पर हालात ऐसे हैं कि कचरे के ढेर चौक के बीच में लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *